Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

चेन्नई में पुलिस मुठभेड़ में फरार हिस्ट्रीशीटर मारा गया

तमिलनाडु के चेन्नई में एक हिस्ट्रीशीटर जिसके खिलाफ 50 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कुख्यात गैंगस्टर 'कक्काथोप्पु बालाजी' चेन्नई में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। आरोपित 'कक्काथोप्पु बालाजी' इसकी उम्र करीब 40 साल के बीच थी। ये काफी दिनों से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था।

पुलिस की एक टीम एक लंबित मामले में बालाजी को गिरफ्तार करने के लिए ग्रेटर चेन्नई के व्यासरपाडी गई थी। ग्रेटर चेन्नई पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर ने पुलिस पर घातक हथियारों से हमला किया और पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिससे गैंगस्टर की मौत हो गई। उसके खिलाफ मामलों में हत्या और गंभीर आपराधिक मामले शामिल हैं।