Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

रेलवे फाटक से गुजर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

रुड़की में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वहीं, एक युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले में एक अन्य घायल का भी मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, मधुमक्खियों के हमले में कई बच्चे भी घायल हुए हैं।

 

बृहस्पवितार की सुबह कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजर रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ के साथ ही चीख पुकार मच गई। लोग जमीन पर ही लेट गए, जबकि कई लोग रेलवे फाटक पार कर लोगों के घरों में घुस गए।