वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के स्वागत समारोह में शामिल होने पर महाराष्ट्र के एमएलसी अनिकेत तटकरे का कहना है, ''यह हम भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है कि देश ने दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता. टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा कहना रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा को मुश्किल रहा होगा.