Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत

राजधानी जयपुर में हिट एंड रन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सोमवार की रात को जमकर कहर बरपाया। इस दौरान नशे में धुत एक ड्राइवर ने छह लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। यह हादसा नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घायलों को तुरंत गणगौरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चार लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे से पहले कार चालक ने कई बाइक को भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद वह गाड़ी से उतरकर भागने लगा था. लेकिन, लोगों ने उसे पकड़ लिया। एएसआई हंसराज ने बताया कि यह हादसा तेज गति और नशे में गाड़ी चलाने की वजह से हुआ। उनके अनुसार, 'यह हादसा ओवर स्पीड और नशे में गाड़ी चलाने की वजह से हुआ है'। इधर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया पुलिस ने आरोपी की कार को सीज कर दिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक ने लंगर में बालाजी मोड़ के पास यह हादसा किया। आरोपी ने फुटपाथ पर चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोगों की जान मौके पर ही चली गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। .