Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कश्मीर जाने वाले सैलानियों की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

कश्मीर की ठंडी वादियों में गर्मियों की छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे कई सैलानियों को हवाई किराया महंगा होने से झटका लगा है। कई यात्री इस बात से निराश हैं कि वे विमान के बजाय वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करेंगे, तभी वादियों की खूबसूरती का दीदार कर पाएंगे। घाटी के ट्रैवल एजेंटों का मानना है कि एयरलाइन इंडस्ट्री यहां के टूरिज्म सेक्टर को कोई सपोर्ट नहीं कर रही है। महंगे हवाई किराए की वजह से कई सैलानी दूसरे टूरिस्ट प्लेस की तलाश कर रहे हैं।

टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरलाइंस लोकल इकोनॉमी को बढ़ावा देने में अच्छा योगदान देती हैं। एयरलाइन इंडस्ट्री घाटी के लिए हवाई किरायों पर दोबारा विचार करे, तभी आने वाले समय में सैलानियों की आमद बढ़ेगी।