Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

आज संभल पहुंच सकती है एएसआई टीम

संभल के खग्गू सराय में मिले प्राचीन शिव मंदिर और उसके परिसर में स्थित कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम जल्द ही नमूने लेने पहुंचेगी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर के परिक्रमा स्थल और उसके आसपास के रास्तों की पैमाइश कर निशान लगाए।

प्रशासन ने बताया कि मंदिर के आसपास अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। एएसआई की टीम शुक्रवार को खग्गू सराय के मंदिर और कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए संभल पहुंच सकती है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मंदिर और कुएं की प्राचीनता की जांच के लिए एएसआई को पत्र लिखा था।

14 दिसंबर को हिंसा के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान इस मंदिर का पता चला था। ईओ नगर पालिका मणिभूषण तिवारी ने बताया कि मंदिर और कुएं की प्राचीनता करीब 200 वर्ष या उससे अधिक हो सकती है। इसकी पुष्टि के लिए कार्बन डेटिंग कराई जा रही है।