श्रीनगर: पुलवामा हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता। मैं इन तमाम चीजों के, तमाम बयानों के खिलाफ हूं। मैं लोगों के सामने जो मुद्दों हैं, मैं उनके हक़ में हूं।"
AFSPA को हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल हटाया जाना चाहिए। दूसरे राज्यों में जहां ऐसे हालात थे वहां धीरे-धीरे AFSPA खत्म किया गया और अब हालात सामान्य हैं। उसकी जरूरत नहीं है।"