Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP नेताओं का उपवास

राजधानी दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच जमकर गहमागहमी चल रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बाद पार्टी नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. पार्टी लगातार सीएम की गिरफ्तारी का विरोध कर उन्हें जल्द रिहा करने की मांग कर रही है. आम आदमी पार्टी लगातार ईडी की कार्रवाई और मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने एक नया प्लान बनाया है. जिसके तहत सीएम केजरीवाल के लिए रविवार (7 अप्रैल) को एक दिन का सामूहिक उपवास का आयोजन किया जा रहा है.