Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

इंदौर में चार मंजिला केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, कोई हताहत नहीं

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में चार मंजिला केमिकल फैक्ट्री मंगलवार भीषण आग लग गई, जिससे पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इंदौर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार तड़के 2.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने के लिए इंदौर के साथ-साथ देपालपुर, बेटमा, महू, पीथमपुर और सांवेर जैसे आसपास के शहरों से दमकल गाड़ियां और अग्निशमन दल बुलाए गए।

अधिकारी ने बताया कि लगभग 20,000 वर्ग फुट में फैली चार मंजिला फैक्ट्री भीषण आग में जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा, "आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।" मिश्रा ने बताया कि 100 से ज़्यादा पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए और सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा रासायनिक इकाई को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।