Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

कोलकाता में 90 अलग-अलग पूजा समितियों ने दुर्गापूजा कार्निवल में भाग लिया

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार शाम में 90 से अधिक पुरस्कार विजेता दुर्गा पूजा समितियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में सजी हुई झांकियों पर देवी की मूर्तियों को प्रदर्शित किया। ये आयोजन रेड रोड पर जुलूस की शक्ल में चला।

राज्य सरकार की ओर से आयोजित 'दुर्गा पूजा कार्निवल' और आरजी कर घटना पर आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों का 'ड्रोहर कार्निवल' (विरोध का कार्निवल) एस्प्लेनेड इलाके में रानी रशमोनी रोड पर एक साथ आयोजित हुआ।

बंगाल की सांस्कृतिक विरासत से लेकर महिला सशक्तिकरण, आजादी की लड़ाई, सांप्रदायिक सद्भाव और भक्ति जैसे अलग-अलग विषयों को पेश करते हुए शहर में एक किलोमीटर से लंबी झांकी निकाली।

'दुर्गा पूजा कार्निवल' 2016 से हर साल आयोजित किया जाता है। यूनेस्को ने 2021 में बंगाल की दुर्गा पूजा को 'अमूर्त विरासत' का दर्जा प्रदान किया था, जिससे राज्य का सबसे बड़ा त्योहार ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले दूसरे लोगों में अलग-अलग देशों के राजनयिक, फिल्मी सितारे और अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल थीं।