Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

नरकोटा-सुमेरपुर की 9.4 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आरपार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की तीसरी सबसे लंबी 9.4 किमी मुख्य सुरंग नरकोटा-सुमेरपुर सफलतापूर्वक आरपार कर दी गई है। मेघा कंपनी ने जून 2021 में सुरंग का कार्य शुरू किया था। कार्यदायी कंपनी ने आठ सौ मजदूरों की मदद से तीन वर्ष और चार माह में सुरंग को आरपार कर दिया है। नरकोटा से सुमेरपुर तक 20 किमी लंबी मुख्य व एस्केप टनल बनाई गई हैं।

सोमवार देर रात्रि को मेघा कंपनी के मजदूरों ने सुरंग के अंतिम छोर पर विस्फोट कर उसे आरपार किया। इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने सभी मजदूरों व कर्मचारियों को बधाई दी। मेघा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नरकोटा से सुमेरपुर तक यह मुख्य सुरंग है। इतनी ही लंबाई की एस्केप टनल भी बनाई गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से दो माह पूर्व आरपार किया जा चुका है।