Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

हरदोई के सड़क घोटाले में आज सस्पेंड हो सकते हैं 7 अफसर

 हरदोई के करोड़ों रुपये के सड़क घोटाले में पीडब्ल्यूडी के सात अभियंता दोषी मिले हैं। यहां सड़कों में लगाई गई निर्माण सामग्री बेहद घटिया मिली। चार सड़कों की नमूना जांच में तारकोल भी मानक से काफी कम मिला। विशेष मरम्मत के एस्टीमेट भी गड़बड़ भेजे गए थे।

 

मौके पर जांच प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी अजय चौहान की अध्यक्षता में गई एक टीम ने की थी। इसके निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मामले में 7 अभियंता दोषी मिले हैं। उन्हें निलंबित करने का निर्णय ले लिया गया है। सिर्फ औपचारिक आदेश जारी होना शेष है।