Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, कई  घायल

Narnaul: हरियाणा के नारनौल जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। इस हादसे में  छह छात्रों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हैं। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। शुरूआती जानकारी में कहा जा रहा है कि बस महेंद्रगढ़ में किसी वाहन को ओवरटेक करते समय पलट गई थी।

घायलों को महेंद्रगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर रवि कौशिक ने बताया कि अस्पताल में लगभग 20 बच्चे लाए गए थे, जिनमें से चार को मृत लाया गया था। हमने एक बच्चे को वेंटिलेटर में रखा लेकिन 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों को सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।