जम्मू जिले में हुई एक बस दुर्घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में परिवहन विभाग के छह कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया. जम्मू जिले में एक बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 64 अन्य घायल हो गए थे.