Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

MCD के 5000 कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के, दिल्ली सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. ये प्रस्ताव मंगलवार को MCD में पास किया गया. सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी. पंजाब में भी डेढ़ साल से हमने 30 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है. जब भी हमें मौका मिलेगा हम उनको पक्का करेंगे. हम इस सिस्टम को खत्म करेंगे.