Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

जयपुर में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में गुरुवार को एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में माता-पिता और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था। पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद जले हुए शवों को बाहर निकाला।

एसीपी अशोक चौहान ने बताया कि, आज सुबह जब करीबन आठ बजे सूचना मिली कि सिलेंडर में आग लगी हुई है। पुलिस यहां पर आई देखा परिवार सुबह-सुबह खाना बना रहे थे ये लोग और सिलेंडर में चूल्हे से आग लग गई। पांचों व्यक्ति पति पत्नी तीन बच्चे कमरे से बाहर नहीं निकल पाए और आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। कमरे में भी आग लग गई और कपड़ों में भी आग लग गई और पांचों की कमरों के अंदर ही डेथ हो गई। मोतीहारी बिहार के जिले के। परिजन इनके रवाना हो गए हैं वहां से बाकी के इनके गांव के लोग मौके पर ही हैं साथ में हैं। परिवारजन रात तक आएंगे।"