Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

.मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार तहसील के करहिया गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित राजस्व अधिकारियों के साथ अपने खेत की पैमाइश करा रहे थे।

अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई और खुद को बचाने के लिए लोग एक पेड़ और झोपड़ी के नीचे छिप गए। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्व अधिकारियों ने झोपड़ी के नीचे शरण ली, जहां बिजली का प्रभाव कम हुआ। घटना पर दुख जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही अधिकारियों को घायल व्यक्ति के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।