Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

हिमाचल में बादल फटने के बाद 49 लोग लापता- CM सुक्खू

हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से मची तबाही पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहत-बचाव कार्य जोरों पर है. हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं. मैं अभी प्रभावित इलाके में जा रहा हूं. निश्चित रूप से नुकसान हुआ है. सबसे बड़ा नुकसान, हमें जो लोग छोड़कर गए हैं उनका है. जिन लोगों की मौत हुई है,

उनकी बॉडी को निकालने का काम किया जा रहा है. 49 के करीब लोग लापता हैं. आज मौसम थोड़ा साफ हुआ है। हमारा मुख्य लक्ष्य फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना है. पर्यटक यहां आए लेकिन वे नदी-नालों के किनारे न जाए. मनाली की भी सड़कें टूटी है, वहां पर फौरी तौर पर सड़कों को जोड़ा गया है. यह आपदा चिंता का विषय है.