Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

त्रिपुरा में 3 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

त्रिपुरा में एक खास अभियान में, पूर्वी अगरतला पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने चंद्रपुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार किया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने बाद में बांग्लादेश का नागरिक होने की बात कबूल की। ये सभी लोग बिना वैध पासपोर्ट या किसी दूसरे दस्तावेज के भारतीय इलाके में घुस आए।

पूर्वी अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक संजीत सेन ने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों के पास से मोबाइल फोन और भारतीय और बांग्लादेश की करेंसी भी मिली। उनके मुताबिक इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इन लोगों के पास नवजात बच्चा भी था। इन्होंने बताया कि वे पंजाबप जाना चाहते थे।