Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

नागपुर के पास बस-ऑटो की टक्कर में सेना के 2 जवानों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र में नागपुर के पास एक बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और छह और जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 

कैम्पटी शहर के पास कन्हा नदी पुल पर हुए हादसे में ऑटो ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। नागपुर के सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सात घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

ऑटो में सवार आठ जवानों में से विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बाकी घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कैम्पटी के अस्पताल में भर्ती कुमार पी. और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज करा रहे नागरत्नम की हालत गंभीर है। 

अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल ऑटो ड्राइवर शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है। नागपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी में मौजूद सेना के गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के कुल 15 जवान दो ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने कन्हान गए थे।