जिला पुलिस कठुआ ने 23 एंड्रॉयड मोबाइल फोन हैंडसेट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4,02331 रुपये है, जिसके लिए जिला कठुआ के विभिन्न पुलिस थानों में गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज की गई थीं। एसएसपी कठुआ दीपिका सिंह आईपीएस ने एडिशनल एसपी कठुआ राहुल, एएसआई तिलक राज चौधरी एएसआई यशोदा जसरोटिया, अनिल, करमजीत सिंह, साइबर सेल के तरुण और अन्य अधिकारियों के साथ आज इन बरामद मोबाइल हैंडसेट को उनके असली मालिकों को सौंप दिया। एसएसपी दीपिका सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायता का उपयोग करके इन फोन को बरामद किया गया है।