Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

बैतूल में कबाड़खाने में मिले 21 बम के खोल

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को एक कबाड़ी की दुकान पर 21 बम के खोल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और भारतीय वायुसेना की टीम को बुलाया गया। 

पुलिस के मुताबिक बरामद बमों में से कुछ के सक्रिय होने का संदेह है। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस की ओर से की गई नियमित तलाशी के दौरान ये खोल बरामद किए गए, जो छोटे रॉकेट जैसे दिखते हैं और इन पर ‘प्रैक्टिस’ लिखा हुआ था।

कबाड़ व्यापारी की दुकान में कुल 21 बम शैल पाए गए। बम निरोधक दस्ते ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। स्क्रैप डीलर की दुकान और आसपास के घरों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है।

खोल दो बोरियों में थे, जिन्हें शहर के इंदिरा गांधी वार्ड के वसीम और शाहरुख नाम के दो लोगों ने उन्हें बेचा और दावा किया कि उनमें लोहे के टुकड़े हैं। पुलिस अधिकारी ने कबाड़ी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।