Breaking News

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |   कलकत्ता हाई कोर्ट की फटकार के बाद विधाननगर कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, देंगे वॉयस सैंपल     |  

Bihar: समस्तीपुर में नाव पलटने से 2 लोगों की मौत, पांच लापता, तलाशी अभियान जारी

Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये हादसा समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा के पास तेज हवा के कारण हुआ।

पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह करीब पौने छह बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास स्थित बिंद टोली के 14 लोग नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा गए थे। वापसी में तेज हवा के कारण उनकी नाव पलट गई।

बयान में कहा गया है कि लोग कृषि कार्यों के लिए अक्सर सुल्तानपुर दियारा जाते थे। समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो शव बरामद किए गए हैं। वहीं, पांच अन्य लोगों की तलाश जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वरिष्ठ जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुटे हैं।