Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

Goa: ट्रक के घाटी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 5 बच्चों सहित 13 लोग घायल

South Goa: दक्षिण गोवा जिले में एक ट्रक के घाटी में गिर जाने से एक शख्स की मौत हो गई और पांच बच्चों सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। ये हादसा शनिवार रात क्यूपेम शहर के पास हुआ।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने लोगों के साथ बचाव कार्य में मदद कराई। बता दें कि वे चुनाव प्रचार करने के बाद सड़क से गुजर रहे थे। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया था जिस वजह से ट्रक घाटी में गिर गया। उन्होंने कहा कि ट्रक में सवार लोग फंस गए थे। इन्हें बाहर निकाला और पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज और  अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने ये भी बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों, पुरुषों और तीन महिलाओं सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।