उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दवाई के नाम पर नशे के इंजेक्शन और टेबलेट बेचने वाले गिरोह का खुला हुआ है. पुलिस ने नशीली इन्जेक्शन बुप्रीरेज (बुप्रीनारफीन) इन्जेक्शन 210 और 30 शीशी ऐविल इन्जेक्शन, 560 निडल और 180 सिरिन्ज बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें नशे के कारोबार की सूचना काफी समय से मिल रही थी, वह मौका देखते ही गिरोह के लोगों को पकड़ने की फिराक में थी.