Breaking News

कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |   कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |  

रोहतास में पुलिस ने वाहन से शराब की एक खेप बरामद की, जन सुराज पार्टी के लगे थे स्टिकर

Bihar: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने एक वाहन से शराब की एक खेप बरामद की, जो जोरावरपुर के पास एक ट्रक से टकरा गया था। ट्रक के पिछले शीशे पर प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी के स्टिकर लगे थे। बिहार एक "शराबबंदी" राज्य है, जहां शराब की बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जन सुराज पार्टी का स्टिकर लगी बोलेरो कार की जांच की तो उसमें से 175 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि टक्कर में शामिल दोनों वाहनों के चालकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।