बिहार में पुल गिरने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में कुल 15 अभियंताओं (इंजीनियर) को निलंबित किया गया है. वहीं, दो इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
जिन अभियंताओं को सस्पेंड किया गया है उसमें ग्रामीण कार्य विभाग के 4 और जल संसाधन विभाग के 11 इंजीनियर्स शामिल हैं. 2 कार्यपालक अभियंता, 4 सहायक अभियंता, 2 कनीय अभियंता समेत 15 इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है. वहीं मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है.