Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

MP के मंडला में 11 घरों को बुलडोजर से गिराया, मिले गोवंश के टुकड़े!

मध्य प्रदेश के मंडला में बुलडोजर एक्शन से मंडला में पुलिस और प्रशासन ने 11 लोगों के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया। इन लोगों के घरों से गोवंश के टुकड़े मिले थे। हालांकि प्रशासन की दलील है कि बुलडोजर वाली कार्रवाई अवैध निर्माण तोड़ने के लिए की गई है और उसका गोवंश से कोई लेना देना नहीं हैं।

लेकिन गोवंश मिलने की ठीक बाद हुई ये कार्रवाई मंडला पुलिस और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठा रही है। AIMIM के चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने बुलडोजर ऐक्शन पर सवाल उठाए हैं।