Breaking News

बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |   गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |  

Jharkhand: धनबाद में कोल वाशरी का 100 फीट ऊंचा साइलो ढहा, फंसे मजदूर को बचाया

Jharkhand: झारखंड के धनबाद जिले में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के परिसर में थोक सामग्री के भंडारण के लिए बना 100 फुट ऊंचा एक बेलनाकार साइलो गिर गया, एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। मलबे में फंसे एक कर्मचारी को बचा लिया गया।

बाघमारा उप-मंडल पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात बाघमारा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र के मधुबन वाशरी में हुई। बीसीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

घटनास्थल का दौरा करने वाले बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा, "इलाके में तीन साइलो थे। पहला साइलो बाकी दो साइलो का प्रवेश द्वार था। प्रवेश द्वार वाला साइलो शुक्रवार रात अचानक गिर गया।" विधायक ने बताया कि तीसरे टावर में काम कर रहा एक कर्मचारी फंस गया। महतो ने आगे कहा, "शनिवार को टीम ने उसे सुरक्षित बचा लिया।"