Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

बज गया क्रिकेट के महाकुंभ का बिगुल, वर्ल्डकप के लिए मैदानों का हुआ ऐलान

फिलहाल आईपीएल का खुमार हर जगह छाया हुआ है, तो वहीं टी20 वर्ल्डकप भी आने ही वाला है। लेकिन वनडे वर्ल्डकप से जुड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि  इस  बार वर्ल्डकप का आयोजन साउथ अफ्रीका, नमीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर करने वाले हैं। ये टूर्नामेंट साल 2027 में अक्टूबर और नवंबर के महीने में खेला जाएगा। अब खबर सामने ये भी आ रही है कि दक्षिण अफ्रीका में स्थित उन 8 मैदानों का ऐलान कर दिया गया है, जिनमें वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। जानतें हैं सभी के नाम...

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले मैचों की बात करें तो इनके लिए जोहनिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम, प्रिटोरिया में स्थित सेंचुरियन पार्क, डरबन के किंग्समीड के अलावा सेंट जॉर्ज पार्क, सुपरसपोर्ट पार्क, न्यूलैंड्स स्टेडियम, बफेलो पार्क और द मांगुआंग ओवल का चयन किया गया है।