Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

BCCI का बड़ा फैसला, इन 2 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

BCCI CONTRACT: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू पर धमाकेदार खेल दिखाने वाले दो खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले खुशी की खबर मिली है। भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया। इन दोनों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई की सोमवार को बैठक हुई थी। इस दौरान दोनों के नाम को मंजूरी दी गई। वहीं बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी के कैलेंडर में बदलाव की संभावना है। दरअसल, बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कार