Breaking News

लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी जरूरी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘आधी आबादी को हक मिलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल     |  

मेरे लिए टीम का हर खिलाड़ी जरूरी, कप्तान रोहित शर्मा ने बताई कप्तानी की सबसे बड़ी सीख

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि कैप्टन के रूप में उनकी सबसे बड़ी सीख, हर खिलाड़ी को महत्व देना है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम को एकजुट रखने के अलावा रोहित बतौर बल्लेबाज और कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।  

रोहित ने कहा, "कप्तान की सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि आपको अलग-अलग तरीके के लोगों को संभालना है। मेरी कप्तानी में सबसे बड़ी सीख टीम में सभी को महत्व देना है क्योंकि हर किसी को ऐसा महसूस होना चाहिए कि वे टीम का हिस्सा हैं। जब भी कोई आपके पास कोई समस्या लेकर आता है, तो आपको उनकी बात सुननी होगी और क्या सबसे बेस्ट सॉल्यूशन है वो आपको जानना है और अपने टीम मेट्स को बताना है।"

भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा। वहीं नौ जून को ब्लू आर्मी (भारत) का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।