Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

IPL 2026: आपको और मुझे अगले साल पता चलेगा, भविष्य में धोनी के खेलने पर बोले रुतुराज गायकवाड़

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सितारे एम.एस. धोनी आईपीएल-2026 में एक भी मैच नहीं खेले। इसका कारण उनकी पिंडली की चोट बताई गई। हर बार की तरह इस बार भी ये अटकलें थी कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन धोनी ने कुछ भी साफ नहीं किया। चेन्नई का सफर खत्म हो गया है और उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर बयान दिया है।

गुजरात के खिलाफ मैच के बाद गायकवाड़ से जब धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में सिर्फ धोनी ही जानते हैं। चेन्नई के कप्तान ने कहा, "आपको और मुझे अगले साल ही इस बारे में पता चलेगा। उनका न होना काफी नुकसानदायक रहा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरी टीम में डर पैदा करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिर्फ क्रीज पर रहकर ही मैच का रुख बदल सकते हैं।"

गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना चाहते थे। जब आप 230 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो उस गेंदबाजी आक्रमण के सामने यह आसान नहीं होता। हमने एक बड़ा जोखिम लिया इसका श्रेय उन्हें जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में विकेट थोड़ा नरम था, उन्होंने अच्छी शुरुआत की। पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी। उनके सलामी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था। हमारे पास उन्हें 200 रन से कम पर रोकने का मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। ’’

गायकवाड़ ने कहा कि खराब शुरुआत के बाद उनकी टीम ने लय हासिल की लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मुश्किल सत्र रहा। लगातार तीन हार के बाद हमें लय मिली। हमने सही जगहों पर गेंदबाजी की लेकिन चोटों ने हमें परेशान किया। घोष और ओवरटन के बाहर होने से हमारी टीम का संतुलन बिगड़ गया। पिछले तीन मैच में हमारे पास एक बल्लेबाज या गेंदबाजी की कमी थी।"