Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फ्लाइट लेट होने पर मोहम्मद सिराज ने जताई नाराजगी, बताया- जिंदगी का 'सबसे खराब' अनुभव

Delhi: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी बुधवार शाम टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया की फ्लाइट पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। सिराज ने एयर इंडिया की फ्लाइट पर चार घंटे की देरी, खराब मैनेजमेंट और पूरी तरह से जीरो कम्युनिकेशन का आरोप लगाया। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का "सबसे खराब एयरलाइन अनुभव" बताया।

सिराज ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट IX 2884 गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए शाम 7.25 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन एयरलाइन की तरफ से न तो कोई घोषणा हुई और न ही देरी के पीछे कोई साफ वजह बताई गई। सिराज ने एक्स पर लिखा कि बार-बार पूछने पर भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, और आखिरकार फ्लाइट को करीब चार घंटे तक टाल दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि इतने लंबे इंतजार के बावजूद यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी गई। लोग एयरपोर्ट पर फंसे रहे और सबसे मुश्किल बात यह थी कि कोई अपडेट नहीं मिल रहा था। सिराज ने कहा, “यह हर पैसेंजर की बुनियादी उम्मीद होती है कि उन्हें बता दिया जाए कि देरी क्यों हो रही है. लेकिन यहां कुछ भी नहीं बताया गया।”