Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

Women’s Asia Cup 2024: एशिया कप में दम भरने की उम्मीद

महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, श्रीलंका क्रिकेट की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का नौवां संस्करण खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी। दरअसल, श्रीलंका को हराकर भारत ने महिला एशिया कप 2022 का खिताब जीता था। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बैटर शेफाली वर्मा ने उम्मीद जताई है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदानों पर दमदार खेल दिखाने के बाद उनके बेहतरीन फॉर्म का सिलसिला श्रीलंका में हो रहे एशिया कप टूर्नामेंट में भी जारी रहेगा। महिला एशिया कप की शुरूआत शुक्रवार से हो रही है और ये टूर्नामेंट 28 जुलाई तक जारी रहेगा। भारतीय टीम अपना अभियान का आगाज चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। दांबुला में होने वाला ये मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है, जिसने चार में से तीन टी20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के फॉर्मेट में जीत दर्ज की है।  महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम सबसे कामयाब रही है। उसने 20 में से 17 मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने 2022 में फाइनल में बांग्लादेश को हराया था।