Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कोहली के शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था, मैच के बाद अक्षर पटेल ने किया मजेदार खुलासा

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में जब शतक लगाने के करीब थे तो उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े अक्षर पटेल भी हिसाब लगाने लगे थे जिससे कि ये स्टार बल्लेबाज जादुई आंकड़े तक पहुंच सके। अक्षर उस समय बल्लेबाजी करने आये जब भारत को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और कोहली 86 रन बनाकर खेल रहे थे। 

अक्षर द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आखिर में मैं भी उनके शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था। मैं उम्मीद कर रहा था कि गेंद मेरे बल्ले का किनारा लेकर न जाए। इसलिए यह काफी मजेदार था।’’ 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने हालांकि 42वें ओवर में तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे कोहली के शतक की राह थोड़ी मुश्किल हो गई। इस बीच एक मौका ऐसा भी आया जब अक्षर के एक रन लेने पर दर्शक खुश नहीं थे क्योंकि वह चाहते थे कि कोहली अपना शतक पूरा करें। 

भारत को जब जीत के लिए दो रन चाहिए थे तब कोहली 96 रन पर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें छक्का जड़कर मैच समाप्त करने का इशारा किया और कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।