Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

MI-CSK नहीं... ये है विराट कोहली की फेवरेट विपक्षी टीम, किया बड़ा खुलासा

IPL 2025: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने बताया कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर उनकी पसंदीदा विरोधी टीम है। विराट कोहली के इस जवाब ने फैन को चौंका दिया है क्योंकि इससे पहले मुंबई इंडियंस और आरसीबी को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता था।

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उनके इंटरव्यू के कुछ हिस्से टेलिकास्ट किए गए हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट मैचों में से रिकॉर्ड 40 में जीत हासिल की, जो किसी भी भारतीय टेस्ट कप्तान के मुकाबले सबसे ज्यादा है। 2024 में विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

विराट कोहली 2011 में वनडे वर्ल्ड कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली इंडियन टीम का हिस्सा थे। वहीं, 2023 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने।