Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

विनेश फोगाट की अपील पर होगी सुनवाई, सिल्वर मेडल देने की अपील

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के 17 घंटे बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था। उन्होंने X पर भी लिखा, ‘मेरी हिम्मत सब टूट चुकी है। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती।’ विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देने की अपील की थी। इस पर आज  सुनवाई होगी।

CAS के सामने 4 फ्रांसीसी वकील विनेश का पक्ष रखेंगे। हरीश साल्वे और विधुशपत सिंघानिया (स्पोर्ट्स लॉ एक्सपर्ट) भी साथ रहेंगे। अगर CAS के जज को लगता है कि उसे और सुनवाई की जरूरत है तो दूसरी तारीख दी जा सकती है। लेकिन ज्यादातर CAS मामलों में फैसला एक ही दिन आता है।