Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

विजय अमृतराज को पद्म भूषण, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को भी पद्म श्री सम्मान

Delhi: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, विश्व कप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर उन जाने-माने खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें रविवार को 2026 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान किया गया।

अमृतराज इस साल पद्म भूषण पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे - ये भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। डेविस कप के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अमृतराज को इससे पहले 1983 में पद्म श्री और 1974 में अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित और 2025 वनडे विश्व कप जीतने वाली कप्तान हरमनप्रीत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। कप्तान के तौर पर रोहित ने भारत को दो आईसीसी खिताब दिलाए, 2024 में टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

कप्तान हरमनप्रीत को पद्म श्री से सम्मानित करने का ऐलान भारतीय महिला क्रिकेट के एक ऐतिहासिक साल के बाद हुआ है। उन्होंने 2025 में घरेलू मैदान पर टीम को पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब दिलाया था।

पद्म श्री से सम्मानित होने वाले बाकी खिलाड़ियों में पैरालंपिक हाई जंप चैंपियन प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया और अनुभवी कोच बलदेव सिंह शामिल हैं। 22 साल के प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की टी64 हाई जंप कैटेगरी में 2.08 मीटर की अपनी सबसे अच्छी जंप लगाकर स्वर्ण पदक जीता था।

दूसरी ओर, सविता एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय महिला हॉकी टीम का अहम हिस्सा रही हैं। उन्हें अपनी पीढ़ी की बेहतरीन गोलकीपरों में से एक माना जाता है। कोच बलदेव सिंह को भारतीय महिला हॉकी में अहम बदलाव लाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। पूर्व कुश्ती कोच व्लोदिमीर मेस्तविरिश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

व्लोदिमीर ने 1982 से 1992 तक जॉर्जियाई राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में काम किया था। इसके बाद वे हरियाणा और नई दिल्ली में बस गए और भारत को एक वैश्विक कुश्ती शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रशिक्षित पहलवानों में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया शामिल हैं।

भगवानदास रायकवार को भी बुंदेलखंड की पौराणिक बुंदेली युद्ध कला को संरक्षित करने में उनके आजीवन समर्पण के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा