Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने तिरुपति में भगवान बालाजी के किए दर्शन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को भगवान बालाजी के दर्शन करने के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का दौरा किया।

तिरुपति का श्री वेंकटेश्वर मंदिर तिरुमाला पहाड़ियों पर बना है, जो भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है।

बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में दो शतक और एकमात्र टेस्ट मैच में 149 रन बनाए थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से जून 2018 में मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर घोषित किया गया था। 

दिसंबर 2018 में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए राचेल हेहो-फ्लिंट पुरस्कार से सम्मानित किया था।