Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

CT में वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाजी का कमाल, केवल तीन मैचों में 9 विकेट झटके

भारतीय क्रिकेटर और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम में शामिल वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनकर उभरे। उन्होंने सिर्फ़ 3 मैचों में 9 विकेट लिए। टूर्नामेंट में भारत की सफलता के लिए उनकी रहस्यमयी गेंदबाजी बहुत कामयाब साबित हुई।

चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती को देर से खिलाना भारत के लिए काफी अहम साबित हुआ। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ वरुण को नहीं खिलाया गया था लेकिन ग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें खिलाया गया तो उन्होंने 5 विकेट झटक लिए। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट लेकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

वरुण चक्रवर्ती ने दबाव में प्रदर्शन करने और हर तरह की पिचों पर विकेट लेने की क्षमता दिखाई है। उनकी रहस्यमयी स्पिन काफी प्रभावशाली रही जिसमें बल्लेबाज फंसते चले गए।