Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

IPL 2026: दबाव में केकेआर, गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी की होगी तलाश

IPL 2026: दबाव से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग में, शानदार वापसी करने वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी। कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच अभिषेक नायर की अगुवाई में केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही है। उन्होंने अपने पांच में से चार मैच गंवा दिए हैं और इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।

हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने और मुस्तफिजुर रहमान के टीम से बाहर होने से उनकी गेंदबाजी कमजोर पड़ गई है। वही स्पिन जोड़ी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उनकी मुश्किलें कुछ हैरान करने वाले रणनीतिक फैसलों की वजह से और बढ़ गई है। इसमें टीम का चयन और टॉस से जुड़े फैसले शामिल हैं। इससे टीम को सही दिशा नहीं मिल पा रही है।

मोटी रकम देकर टीम में शामिल किए गए कैमरन ग्रीन अब तक कोई खास असर डालने में नाकाम रहे हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम भी काफी अस्थिर नजर आ रहा है। वहीं कई अनुभवी घरेलू खिलाड़ियों को अब तक मौका नहीं मिला है।

इसके ठीक उलट, गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती हार के बाद जोरदार वापसी की है। उनकी गेंदबाजी अब काफी संतुलित नजर आ रही है। वहीं शुभमन गिल और जोस बटलर दोनों एक बार फिर अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। केकेआर को अब अपने अभियान को जिंदा रखने के लिए जल्द से जल्द वापसी की जरूरत है, लेकिन गुजरात इस मुकाबले में कहीं ज्यादा संतुलन और आत्मविश्वास के साथ उतर रही है।