Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

तुषार देशपांडे का लंदन में टखने का ऑपरेशन हुआ, सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर से बाहर रहने वाले भारत और मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने लंदन में टखने का ऑपरेशन कराया है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में सर्जरी की जानकारी दी। 

देशपांडे को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए मुंबई की संभावित खिलाड़ियों की 30 सदस्यों की लिस्ट से बाहर रखा गया था। देशपांडे ने कहा, ‘‘ये पोस्ट मेरे टखने की सर्जरी के बारे में अपडेट है जो कल हुई और बहुत अच्छी रही।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ये बहुत राहत की बात है क्योंकि मैं काफी लंबे वक्त से इससे जूझ रहा था। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं, प्यार और भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं।’’ 

जुलाई में भारत के जिंबाब्वे दौरे के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले देशपांडे ने कहा, ‘‘यहां से मैं चोट से उबरकर पहले से बेहतर होने और मजबूत वापसी करने की अपनी यात्रा शुरू करता हूं।’’ देशपांडे ने पांच मैचों में 15 विकेट लिए। उनकी इस दमदार गेंदबाजी ने मुंबई को 2023-24 सीजन के दौरान रणजी ट्रॉफी में अपना रिकॉर्ड 43वां खिताब जिताने में अहम रोल निभाया।