IND vs SA 4th T20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन घने कोहरे की वजह से शाम 7.30 बजे तक खेल शुरू नहीं हो सका है। अब रात आठ बजे अंपायर एक बार फिर निरीक्षण के लिए मैदान पर आएंगे।
यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से क्षेत्ररक्षकों को दिक्कत होगी। निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के दौरान अगला निरीक्षण सात बजकर 30 मिनट पर करने का फैसला किया गया।
सर्दियों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं।
IND vs SA 4th T20: कोहरे के कारण टॉस में देरी, अब 8:00 बजे निरीक्षण
You may also like
विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को, हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर.
'अपने खेल पर भरोसा रखें', एशियाड से पहले भारतीय गोल्फरों को जीव मिल्खा सिंह ने दी सलाह.
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 219 रन को टारगेट, शाहिदी ने बनाया शानदार शतक.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली को 6-0 से हराया, नेशंस कप के फाइनल में पहुंची.