Breaking News

मिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी     |   UAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी     |   ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल     |   UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट     |   बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी     |  

Year Ender 2025: वो पांच भारतीय टीमें, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से करोड़ों भारतीयों को दिया जश्न मनाने का मौका

Year Ender 2025: भारत के लिए 2025 खेलों के लिहाज से बेहद रोमांचक और गौरवपूर्ण रहा। हमारे खिलाड़ियों और टीमों ने कई अहम प्रतियोगिताओं में पदक और खिताब जीते। आइए एक नजर डालते हैं 2025 की उन भारतीय टीमों पर, जिन्होंने इस साल दुनिया भर में अलग-अलग खेलों में अपने परचम लहराए।

1. आईसीसी महिला विश्व कप 2025
बरसों तक दिल तोड़ने वाली हार का सिलसिला टूट गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सिर पर आखिरकार विश्व चैंपियन का खिताब सज गया।
पहले जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी ने सेमीफाइनल में लगभग अजेय मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया को हराने में अहम योगदान दिया। इसके बाद नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मैच में दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया।
पहली बार खिताब जीतने का पल ऐतिहासिक था। जीत का जश्न पूरे देश में मना। दशकों से भारतीय क्रिकेट में पुरुषों के वर्चस्व की अवधारणा एक जीत के साथ बदल गई।

2. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
रोहित शर्मा की कप्तानी और वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत, अपराजित भारतीय टीम ने दुबई में तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता।
भारत ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के प्रारूप अपना परचम गाड़ रखा है। इस शानदार जीत ने एक बार फिर इसे साबित कर दिखाया।
भारत ने पिछले तीन आईसीसी पुरुष प्रतियोगिताओं में खेले गए 24 में से 23 मैच जीते हैं।

3. एशिया कप - पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आठ साल के लंबे अंतराल के बाद एशिया कप जीता। इसके साथ ही टीम 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई।
खास बात थी कि भारत ने चौथे एशिया कप हॉकी खिताब पर कब्जा करने के लिए मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया।
एशिया कप का फाइनल मैच बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खचाखच भरे स्टेडियम हुआ। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की।

4. स्क्वैश विश्व कप
एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त हॉन्गकॉन्ग को 3-0 से हराया और स्क्वैश विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब फाइनल मुकाबला दो एशियाई देशों के बीच था। मेजबान भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 2023 में कांस्य पदक के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।
भारत स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला चौथा देश है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र शामिल हैं।

5. खो खो विश्व कप 2025
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय पुरुष और महिला-दोनों टीमों ने इतिहास रच दिया। दोनों ने अपने-अपने फाइनल में नेपाल को हराकर खो खो विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष खो खो टीम ने नेपाल को 54-36 से हराया। वहीं महिला टीम ने नेपाली महिला टीम को 78-40 से मात दी।
ये पहली खो खो विश्व कप प्रतियोगिता थी। भारतीय ओलंपिक संघ समर्थित प्रतियोगिता में 20 पुरुष और 19 महिला टीमों ने भाग लिया था।
भारत के लिए महिला और पुरुष दोनों खो खो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।