Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

Women ACT: फाइनल में पहुंचा भारत, जापान को 2-0 से हराया

गत चैंपियन भारत ने मंगलवार को यहां जापान को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। उप-कप्तान नवनीत कौर ने 48वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि लालारेम्सियामी ने 56वें ​​मिनट में फील्ड प्ले से भारत के लिए गोल किया।

भारत बुधवार को फाइनल में चीन से खेलेगा। पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराया। तीसरे-चौथे स्थान के मैच में मलेशिया का मुकाबला जापान से होगा।