Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

डेविस कप के बाद टेनिस को अलविदा कहेगा ये दिग्गज, कहा- मेरे लिए यह फैसला लेना मुश्किल

टेनिस दिग्गज राफेल नडाल रिटायर होने से पहले आखिरी मैच की तैयारी कर रहे हैं। वे मलागा में घरेलू दर्शकों के सामने मंगलवार से होने वाले डेविस कप फाइनल में स्पेन के लिए खेलेंगे। 38 साल के नडाल का करियर 20 साल से भी ज्यादा है। वे खेलना बंद करने वाले पुरुष टेनिस के कथित बिग थ्री के दूसरे सदस्य होंगे। रोजर फेडरर ने 2022 में संन्यास लिया था, जबकि नोवाक जोकोविच अब भी खेल रहे हैं।

डेविस कप में स्पेन मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआत करेगा। अगर स्पेन जीत जाता है तो शुक्रवार को सेमीफाइनल में उसका मुकाबला कनाडा या जर्मनी से होगा। चैंपियनशिप राउंड रविवार को खेला जाएगा। 

नडाल अपने शानदार करियर का अंत 22 ग्रैंड स्लैम सिंगल टाइटल के साथ करेंगे। ये पुरुष टेनिस के इतिहास में सिर्फ जोकोविच के 24 खिताबों से पीछे और फेडरर के 20 खिताबों से आगे है। नडाल ने आखिरी बड़ी चैंपियनशिप 2022 में पेरिस में खेली थी। उस समय उन्हें बाएं पैर में सुन्न करने वाला इंजेक्शन लेना पड़ा था।

टेनिस को अलविदा कहने की वजह कई तरह की जिस्मानी परेशानियां हैं। नडाल को पैर, पेट की मांसपेशियों और कूल्हे की परेशानियों से जूझना पड़ा है।