Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

दक्षिण अफ्रीका की इस तेज गेंदबाज ने वापस लिया संन्यास का फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के लिए उठाया कदम

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले , क्योंकि उन्हें 12 जून से पांच जुलाई तक ब्रिटेन में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए देश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

लौरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली टीम में 37 वर्षीय इस्माइल भी शामिल हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना आखिरी टी20 मैच फरवरी 2023 में केपटाउन में टी20 विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था। इस्माइल ने अभी तक 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 विकेट लिए हैं जो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रिकॉर्ड है।

उनके साथ तेज गेंदबाजी विभाग संभालने के लिए मारिज़ेन कैप और डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में शामिल किया गया है, जो क्रमशः बीमारी और पिंडली की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो भी कलाई की चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं। सिनालो जाफ्ता टीम की अन्य विकेटकीपर हैं।

दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 महिला टीम की पूर्व कप्तान कायला रेनेके को भी टीम में जगह मिली है। टीम की अन्य खिलाड़ियों में तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डेर्कसेन, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, टुमी सेखुखुने और नॉनकुलुलेको मलाबा शामिल हैं।

पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप एक में 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसका सामना पाकिस्तान, भारत, नीदरलैंड और बांग्लादेश से होगा।