Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

श्रीलंका दौरे पर चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत

टीम इंडिया इसी महीने श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। इस दौरे से टीम इंडिया टी20 में एक नए युग की शुरुआत करेगी। क्योंकि इस दौरे से भारत को टी20 का नया कप्तान मिलेगा और साथ ही रोहित शर्मा विराट कोहली के विकल्प मिलेंगे। लेकिन इसके लिए नए कोच गौतम गंभीर और सेलेक्शन कमेटी को जबरदस्त माथापच्ची करनी होगी तभी कुछ होगा।

इसमें एक नाम श्रेयस अय्यर का होगा। इसकी संभावना इसलिए है क्योंकि अय्यर के पास अनुभव है। वह टीम के भविष्य के तौर पर देखे जा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल का टीम में चुना जाना पक्का है। लेकिन सवाल ये है कि उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? रोहित का स्थान लेने के दावेदार मुख्य रूप से तीन खिलाड़ी हैं।

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़। गिल का चुना जाना तय है। लेकिन अभिषेक ने हाल ही में खत्म हुए जिम्बाब्वे दौरे पर जैसा खेल दिखाया है उसे देखने के बाद उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।