Breaking News

मिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी     |   UAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी     |   ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल     |   UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट     |   बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी     |  

'चमकते कवच में हमारा शूरवीर', SRK ने केकेआर के साथ बेहतरीन यादों के लिए रसेल को कहा शुक्रिया

IPL 2026: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से संन्यास लेने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे रसेल के योगदान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए लंबा संदेश लिखा है।

आक्रामक हरफनमौला आंद्रे रसेल ने 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा के साथ बताया कि वे तीन बार की विजेता केकेआर के कोचिंग स्टाफ में ‘पावर कोच’ के तौर पर शामिल होंगे।

अभिनेता शाहरुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ,‘‘बेहतरीन यादों के लिये शुक्रिया आंद्रे। चमकते कवच में हमारा शूरवीर। केकेआर के लिए आपका योगदान इतिहास में दर्ज हो गया और अब एक खिलाड़ी के तौर पर नए अध्याय की शुरूआत। पावर कोच , जो अपना ज्ञान, अनुभव और ताकत का राज केकेआर के खिलाड़ियों के साथ साझा करेगा।’’ सैंतीस साल के रसेल आईपीएल 2014 से केकेआर टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। 

शाहरुख ने आगे लिखा, ‘‘कोई और जर्सी तुम पर अच्छी नहीं लगेगी। टीम और खेलप्रेमियों की तरफ से ढेर सारा प्यार।’’ रसेल 2012 से आईपीएल का एक भी सत्र नहीं छोड़ा है। उन्होंने अपनी शुरुआती दो सत्र में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2014 से केकेआर के साथ है।

अपने बल्ले और गेंद से मैच का रूख किसी भी समय मोड़ने की क्षमता रखने वाले शमी के नाम 140 मैचों में 174.18 की स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाये है। उन्होंने 123 विकेट लिए है।